मंगलवार७ अक्तूबरताईवान को अरबों डालर की हथियार बिक्री की अमेरिकी योजना के विरोध में चीन ने अमेरिका के साथ अचानक से सैन्य और कूटनीतिक संपर्क रद्द कर दिए हैं।
मंगलवार३० सितंबरजोधपुर के मेहरानगढ़किले में चामुंडा माता के मंदिर में नवरात्रि की पहली सुबह अचानक मची भगदड़ में लगभग २०० लोग कुचलने और दम घुटने से मारे गए।
मंगलवार३० सितंबरभारत भर में गांधी जयंती (दो अक्तूबर) से सार्वजनिक स्थलों में धूम्रपान पर पूर्ण प्रतिबंध लग जाएगा। कानून का उल्लंघन करने वालों को २०० रुपए का जुर्माना देना पडे़गा।
शनिवार२७ सितंबर देश प्रेम के गीतों से अपनी अलग छाप छोड़ने वाले प्रख्यात पार्श्व गायक महेन्द्र कपूर का आज शाम मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह ७४ साल के थे।