उपकरणअन्य भाषायें
|
श्रीलंका
[संपादित करें] इतिहासभारतीय पौराणिक काव्यों में इस स्थान का वर्णन लंका के रूप में किया गया है । इतिहासकारों में इस बात की आम धारणा थी कि श्रीलंका के आदिम निवासी और दक्षिण भारत के आदिम मानव एक ही थे । पर अभी ताजा खुदाई से पता चला है कि श्रीलंका के शुरुआती मानव का सम्बंध उत्तर भारत के लोगों से था । भाषिक विश्लेषणों से पता चलता है कि सिंहली भाषा, गुजराती और सिंधी से जुड़ी है । प्राचीन काल से ही श्रीलंका पर शाही सिंहल वंश का शासन रहा है । समय समय पर दक्षिण भारतीय राजवंशों का भी आक्रमण भी इसपर होता रहा है । तीसरी सदी इसा पूर्व में मौर्य सम्राट अशोक के पुत्र महेन्द्र के यहां आने पर बौद्ध धर्म का आगमन हुआ । सोलहवीं सदी में यूरोपीय शक्तियों ने श्रालंका में अपना व्यापार स्थापित किया । देश चाय, रबड़, चीनी, कॉफ़ी, दालचीनी सहित अन्य मसालों का निर्यातक बन गया । पहले पुर्तगाल ने कोलम्बो के पास अपना दुर्ग बनाया । धीरे धीरे पुर्तगालियों ने अपना प्रभुत्व आसपास के इलाकों में बना लिया । श्रीलंका के निवासियों में उनके प्रति घृणा घर कर गई । उन्होने डच लोगो से मदत की अपील की । १६३० इस्वी में डचों ने पुर्तगालियों पर हमला बोला और उन्हे मार गिराया । पर उन्होने आम लोगों पर और भी जोरदार कर लगाए । १६६० तक अंग्रेजों का ध्यान भी इसपर गया । नीदरलैंड पर फ्रांस के अधिकार होने के बाद अंग्रेजों को डर हुआ कि श्रीलंका के डच इलाकों पर फ्रांसिसी अधिकार हो जाएगा । इसलिए उन्होने डच इलाकों पर अधिकार करना आरंभ कर दिया । १८०० इस्वी के आते आते तटीय इलाकों पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया । १८१८ तक अंतिम राज्य कैंडी के राजा ने भी आत्मसमर्पण कर दिया और इसतरह सम्पूर्ण श्रीलंका पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया । द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद ४ फरवरी १९४८ को देश को संयुक्त राजशाही से पूर्ण स्वतंत्रता मिली । [संपादित करें] भूगोलहिन्द महासागर के उत्तरी भाग मे स्थित इस द्वीप राष्ट्र की भूमि केन्द्रीय पहाड़ो तथा तटीय मैदानो से मिलकर बनी है । वार्षिक वर्षा २५०० से ५००० मि.मी. तक होती है । वार्षिक तापमान का औसत मैदानी इलाकों में २७ डिग्री सेल्सियस तथा नुवर एलिय (ऊंचाई - १८०० मीटर) के इलाके में १५ डिग्री सेल्सियस रहता है । इस देश का विस्तार ६-१० गिग्री उत्तरी अक्षांश के मध्य होने, तथा चारो ओर समुद्र से घिरे होने की वजह से यह एक उष्ण कटिबंधीय जलवायु क्षेत्र है । यहां की औसत सापेक्षिक आर्द्रता दिन में ७०% से लेकर रात के समय में ९०% तक हो जाती है । [संपादित करें] विभागप्रशासकीय रूप से श्रीलंका ९ प्रन्तों में बंटा हुआ है । इन ९ प्रंन्तों में कुल २५ जिले हैं । इन जिलों के तहत मंडलीय सचिवालय आते हैं और इनके घटक इकाईयों को ग्राम सेवक खंड कहते हैं । वर्तमान में उत्तरी और पूर्वी प्रान्त में तमिल चरमपंथी सक्रिय हैं ।
[संपादित करें] जनवृत्तयह देश एक बहुजातीय तथा बहुधार्मिक समुदाय है । यहां के निवासियों में ७४% सिंहली, १८% तमिल, ७% मुस्लिम् तथा १% अन्य जातिमूल के हैं । [संपादित करें] जातीय संघर्षतमिळ राष्ट्रवाद के बढ़ते रूप ने सिंहली और तमिल लोगों के बीच एक खूनी संघर्ष को जन्म दिया । इसका परिणाम उग्रवादी संगठन लिट्टे (एल टी टी ई) के रूप में हुआ । आज भी ये संघर्ष चल रहा है और अब तक दोनों ओर से कई लोग मारे जा चुके हैं । इनके बीच कई युद्धविराम समझौते भी हुए हैं पर समय समय पर इनके टूटने से इनके बीच का संग्राम फिर शुरु हो जाया करता है । इसके कारण श्रीलंका के पर्यटन को भी नुकसान पहुँचा है तथा कई विदेशी श्रीलंका में आतंकवाद के कारण जाना नहीं चाहते हैं । लेकिन अब देश की स्थिति सुधर रही है । [संपादित करें] यह भी देखिए
[संपादित करें] बाहरी कड़ियां
एशिया के राष्ट्र
अज़रबैजान । अफ़ग़ानिस्तान । आर्मीनिया । इंडोनेशिया । इराक़ । इस्राइल । ईरान । उज़्बेकिस्तान । उत्तरी कोरिया । ओमान । कज़ाख़िस्तान । क़तर । कम्बूजा । किर्गिस्तान । चीन । जापान । जोर्जिया । ताइवान । ताजिकिस्तान । तुर्कमेनिस्तान । तुर्की । थाइलैंड । दक्षिणी कोरिया । नेपाल । पाकिस्तान । पूर्वी तीमोर । फ़िलिपीन्स । बहरीन । बांग्लादेश । ब्रूनेई । भारत । भूटान । मलेशिया । मंगोलिया । मालदीव । म्यान्मार । यमन । यार्दन । रूस । लाओस । लेबनान । वियत्नाम । संयुक्त अरब इमारात । साइप्रस । साउदी अरब । सिंगापुर । सीरिया । श्रीलंका
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||