बुधवार९ जुलाई को भारत के चार राज्यों के राज्यपाल बदले गए। प्रभा राव को हिमाचल प्रदेश, शिविंदर सिंह सिद्धू को गोवा, एस. सी. जमीर को महाराष्ट्र और गुरबचन जगत को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है।
सोमवार, ७ जुलाईकाबुल में भारतीय दूतावास पर हुए आत्मघाती हमले में दो भारतीय अधिकारियों और दो सुरक्षा जवानों सहित ४० से अधिक लोग मारे गए हैं और लगभग डेढ़ सौ घायल हो गए हैं।
रविवार,२९ जून सुपरमॉडल रूसलाना कोर्शुनोवा की अपने 21वें जन्मदिन से ठीक चार दिन पहले मैनहटन अपार्टमेंट की इमारत से गिरने से मौत हो गई।
शुक्रवार,२७ जून,पूर्व भारतीय सेनाध्यक्ष फील्ड मार्शल सैम जमशेदजी मानेकशा(चित्रित) का सैनिक अस्पताल में बृहस्पतिवार देर रात निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे।
शनिवार,१४ जून जापान में 7.2 तीव्रता के साथ आए एक शक्तिशाली भूकंप के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और घायलों की संख्या बढ़कर 200 तक पहुँच गई।
सोमवार,२ जून फैशन गुरु येव्स सेंट लारेंट का 71 साल की आयु में पेरिस में देहांत हो गया। वे 20वीं सदी के महानतम फैशन डिजाइनरों में गिने जाते थे।