विकिपीडिया:योगदानकर्ता द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अनुक्रम

[संपादित करें] श्रेणी/श्रेणियाँ कैसे लगाऊँ

श्रेणी जरूर लिखें उदाहरण: वायुदाब के लिये श्रेणी होगी कछ इस तरह:
[[श्रेणी:दाब]]
कई लेखों में एक से ज्यादा श्रेणी भी हो सकती है। किसी भी श्रेणी को [[श्रेणी:श्रेणी का नाम]] में रखकर प्रयोग किया जा सकता है। और श्रेणी देते समय किसी लेख से संबंधित सभी श्रेणी देने कि आवश्यक्ता नही होती है बलकि सबसे निकटतम श्रेणी को देने की आवश्यक्ता होती है, जैसे:भारत श्रेणी के अन्तर्गत महाराष्ट्र श्रेणी आयेगी अत: मुम्बई लेख के लिये सिर्फ़ महाराष्ट्र श्रेणी का प्रयोग करें, न कि दोनो भारत श्रेणी एवं महाराष्ट्र श्रेणी। इसी तरह हर श्रेणी कि भी श्रेणी होती है।

[संपादित करें] चित्र कैसे लगाऊँ

चित्र लगाने के लिये पहल कोई मुक्त चित्र ढूंढिए उदा:कोमॉन्स से फिर चित्र को इस प्रकार लगाएँ:[[चित्र:नाम.एक्स्टेंशन|thumb|allignment|sizepx|टिप्पणी]]

http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/a/a9/Example.jpg को लगाने के लिये लिखें [[चित्र:Example.jpg|thumb|right|90px|उदाहरण]] तो यह आउटपुट मिलेगा :

उदाहरण
उदाहरण

[संपादित करें] क्या मैं यहाँ पर किसी दूसरी वैबसाइट या अन्य किसी स्त्रोत से लेख कॉपी कर सकता हूँ ?

हाँ आप किसी भी अन्य स्त्रोत से लेख कॉपी कर सकते हैं। इस सन्दर्भ में विकिपीडिया के कॉपीराइट्स के बारे में भी पढें।


[संपादित करें] किसी दूसरी वैबसाइट से लेख कॉपी करने पर मुझे कचरा अक्षर दिखायी देते हैं। इसका क्या कारण है और मैं क्या करूँ ?

हिन्दी की ज़्यादातर वैबसाइटों पर ऐसे फॉंन्टों का प्रयोग किया है जो कि कंप्यूटर के अंतर-राष्ट्रीय मनकों के अनुसार नही बनाये गये हैं। इसकी वजह से हर फॉन्ट में एक ही अक्षर के लिये अलग अलग कोड का प्रयोग किया गया है। इसकी वजह से एक जगह से दूसरी जगह अक्षरों को कॉपी-पेस्ट करने पर कचरा अक्षर दिखायी देते हैं। पिछले कुछ सालों में दुनिया के अग्रणी कंप्यूटर वैज्ञानिकों ने और बड़ी कंप्यूटर कंपनियों ने एक अंतर-राष्ट्रीय मानक तय किया है जिसे यूनिकोड कहते है । भविष्य में हिन्दी में सभी काम यूनिकोड में ही होगा। नॉन-यूनिकोड फॉंन्ट के लेखों को यूनिकोड मे बदलने के लिये कई मुफ्त टूल्स मौजूद हैं। जैसे माइक्रोसॉफ्ट का इंडिक फॉंट ट्रांस्लिटरेशन (लिप्यंतरण) टूल - टिबिल। ज़्यादा जानकारी के लिये देखें - टिबिल। इसके अतिरिक्त दो अन्य टूल परिवर्तन तथा रुपांतर भी इस कार्य हेतु प्रयुक्त किए जाते हैं।


SEO Tools SEO Tools wymiana linkami system wymiany linków tanie kredyty gotówkowe kreatyna Plaza 3 star hotel Los Angeles krynica noclegi Sejm Tyk