अन्य भाषायें

विकिपीडिया

विकिपीडिया इंटरनेट आधारित एक मुक्त ज्ञानकोष परियोजना है। यह विकि के रुप में है, यानी एक ऐसा जाल पृष्ठ जो सभी को इसका संपादन करने की छूट देता है। विकिपीडिया शब्द विकि और इनसाइक्लोपीडिया (ज्ञानकोष) शब्दों को मिला के बना है। विकिपीडिया एक बहुभाषीय प्रकल्प है, और स्वयंसेवकों के सहकार से निर्मित है, जिसकी भी इंटरनेट तक पहुँच है वह विकिपीडिया पर लिख सकता है और लेखों का संपादन कर सकता है। विकिपीडिया के मुख्य सर्वर टैम्पा, फ्लोरीडा में है, अतिरिक्त सर्वर एम्सटर्डम और सियोल में हैं।

निपुण लोगों द्वारा बनाए गए ज्ञानकोष न्यूपीडिया के पूरक के रूप में 29 जनवरी, 2001 में इसकी शुरुआत हुई। अब यह विकिमीडिया फाउन्डेशन द्वारा संचालित है जो एक गैर-लाभकारी संस्था है। 2006 के मध्य में इसमें 46 लाख से भी ज्यादा लेख थे, सिर्फ अंग्रेज़ी भाषा में ही 12 लाख से भी ज्यादा लेख थे। यह 200 से भी ज्यादा भाषाओं में है, जिसमें से 15 भाषाओं में 50 हज़ार से भी ज्यादा लेख हैं। जर्मन भाषा के विकिपीडिया को डीवीडी में भी वितरित किया गया है। विकिपीडिया के संस्थापक जिमी वेल्स के शब्दों में यह "विश्व के प्रत्येक व्यक्ति के लिये, उनके अपनी भाषा में एक बहुभाषीय, मुक्त, सबसे अधिक मुमकिन गुणवत्ता वाला विश्वकोश बनाने और वितरित करने का एक प्रयत्न है।"

हालांकि विकिपीडिया की विश्वस्तता और सत्यता पर विवाद भी होता रहा है। वेबसाईट पर आसानी तथा बर्बरता के साथ संपादन करने की क्षमता, असमान गुणवत्ता और कई भाषाओं में तथ्य के परोक्ष लोकप्रियता की प्राथमिकता इत्यादि की काफी आलोचनाएँ हुई हैं। फिर भी इसके मुक्त वितरण, निरंतर और काफी संख्या में बदलाव, विभिन्न क्षेत्रों और भाषाओं के समावेश ने इसे इंटरनेट पर विश्व के सबसे अधिक लोकप्रिय निर्देशिका संसाधनों में से एक बना दिया है।

विकिपीडिया के लिए धन की व्यवस्था विकिमीडीया फाउन्डेशन के ज़रिये होती है। वर्ष 2005 की चौथी तिमाही में इसकी जरुरत 3,21,000 अमरीकन डॉलर थी, जिसमें 60% हार्डवेयर के लिए आवश्यक था।

विकिपीडिया को मई 2004 में दो प्रमुख सम्मान मिले: पहला प्रिक्स आर्स इलेक्ट्रोनिका द्वारा गोल्डन नीसा फार डिजीटल कम्युनीटीज़; दुसरा कमुनिटी क्षेत्र में जजों द्वारा वेबी सम्मान। साथ ही विकिपीडिया को कई स्रोत्रों से प्रशंसा भी मिली है, जिनमें प्रमुख हैं: बीबीसी न्युज़, वाशिंगटन पोस्ट, द इकोनॉमिस्ट, न्यूज़ वीक, टाइम मैगज़ीन और रीइडर-डाइजेस्ट। टाइम मैगज़ीन ने विकिपीडिया के संस्थापक जिमी वेल्स को वर्ष 2006 के विश्व के 100 सवसे प्रभावशाली व्यक्तियो में से एक भी बताया। विकिपीडिया का अब 6 अरब के ज़्यादा लेख है 250 भाषा में।

अनुक्रम

[संपादित करें] विभिन्न भाषाओं में संस्करण

जुलाई 2006 तक विकिपीडिया के 151 भाषाओं में सक्रिय संस्करण है, कुल 229 भाषाओं में संस्करण है जो भिन्न अवस्थाओं में हैं। भिन्न भाषाओं के संस्करण स्वतंत्र रूप से कार्य करते हैं। इन संस्करणों के अंशों का एक-दूसरे से कोई संबंध नहीं है, न ही इनके लेखों का कोई संबंध है, और न ही किसी भी लेख के एक भाषा से दूसरी भाषा में अनुवाद की आवश्यकता। विकिपीडिया में स्वचालित अनुवाद का स्पष्ट निषेध है, हालांकि निपुण लोगों द्वारा अनुवाद का स्वागत भी होता है। भिन्न भाषाओं के संस्करणों को समान नीति जैसे कि "निष्पक्ष दृष्टिकोण" के जरिए बांधा गया है। लेखों और चित्रों को भिन्न संस्करणों के बीच इंटरविकि (interwiki) के जरिए जोडा जा सकता है, लेखों के अनुवाद के लिये अनुरोध भी किया जा सकता है। हालांकि अनुवादित लेख काफी कम संख्या में हैं। अलेक्क्षा (Alexa) के अनुसार अंग्रेजी विकिपीडिया कुल ट्रैफिक का केवल 60% ही प्राप्त करता है। जबकि अन्य 40% भिन्न भाषाओं में है। मुख्य भाषाओं में अंग्रेजी, जर्मन, फ्रांसीसी, पोलिश, जापानी, डच, स्वीडिश, इतालवी, पुर्तगाली और स्पैनिश शामिल हैं।

[संपादित करें] हिन्दी विकिपीडिया

हिन्दी में विकिपीडिया की शुरुआत जुलाई 2003 में हुई थी। आज हिन्दी विकिपीडिया मे करीब २०,८६५ लेख है।

[संपादित करें] विकिपीडिया के फायदे

  • विकि स्वरूप के कारण लेखों की कड़ियों को शब्दों के साथ जोड़ना आसान है, इससे न केवल लेख के बारे मे जानकारी मिलती है, बल्कि उससे जुड़ी अन्य रोचक जानकारियाँ भी प्राप्त होती हैं, उदाहरण के लियेः अगर आप मुंबई विस्फोटों से जुड़ा लेख पढ रहे हैं तो उसमे * इंटरविकि से भिन्न भाषाओ के लेख जुडे होते है। हिन्दी मे महात्मा गांधी के लेख के साथ लगभग 31 और भाषाओ मे उस लेख की कडी है, किसी और भाषा जैसे की गुजराती मे लिखा गया लेख तुरंत ही पढ सकते है।
  • विकिपिडीया मे काफी तेज़ी से समसामयिक विषयों के बारे में लेखो का विकास हो सकता है जैसे कि मुंबई विस्फोटों के खबर का ज़ाहिर होने के चंद मिनटों में ही उसके बारे में अंग्रेजी विकिपीडिया में प्रासंगिक कड़ियों के साथ लेख मौजूद था। ऐसे ही परिणाम आपसी सहयोग से हम हिन्दी में भी प्राप्त कर सकते है।
  • गूगल और अन्य सर्च इंजनों की खोज करने पर विकिपीडिया के लेख परिणामों में प्रमुखता से उभरते हैं। ज़ाहिर है कि हिन्दी विकिपीडिया के विकास से इंटरनेट पर हिन्दी का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या में भी वृद्धी होगी। लोगों को हिन्दी का प्रयोग करने हेतु एक और मंच मिलेगा।
  • विकिपीडिया एक ऐसा मंच है जो शिकायत का मौका नहीं देता है, बल्कि आपको अपनी ही शिकायत दूर करने का मौका देता है। अगर आपको लगता है कि कोई जानकारी अधूरी है या गलत है, तो आप तुरंत उसमें घटजोड़ या सुधार कर सकते हैं।

[संपादित करें] यह भी देखें


system wymiany linków SEO Tools system wymiany linków wymiana linkami tanie kredyty gotówkowe kreatyna Plaza 3 star hotel Los Angeles krynica noclegi Sejm Tyk