|
|
मुखपृष्ठ
एक मुक्त ज्ञानकोष, जो सभी को संपादन का अधिकार देता है।
|
|
|
|
|
|
निर्वाचित लेख
|
प्रेमचंद (३१ जुलाई, १८८० - ८ अक्तूबर १९३६) के उपनाम से लिखने वाले धनपत राय हिन्दी और उर्दू के महानतम भारतीय लेखकों में से एक हैं। उन्हें मुंशी प्रेमचंद व नवाब राय नाम से भी जाना जाता है और उपन्यास सम्राट के नाम से सम्मानित किया जाता है। इस नाम से उन्हें सर्वप्रथम बंगाल के विख्यात उपन्यासकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय ने संबोधित किया था। प्रेमचंद ने हिन्दी कहानी और उपन्यास की एक एक ऐसी परंपरा का विकास किया जिस पर पूरी शती का साहित्य आगे चल सका। इसने आने वाली एक पूरी पीढ़ी को गहराई तक प्रभावित किया और साहित्य की यथार्थवादी परंपरा की नीव रखी। उनका लेखन हिन्दी साहित्य एक ऐसी विरासत है जिसके बिना हिन्दी का विकास संभव ही नहीं था। वे एक सफल लेखक, देशभक्त नागरिक, कुशल वक्ता, ज़िम्मेदार संपादक और संवेदनशील रचनाकार थे। विस्तार से पढ़ें...
|
|
|
समाचार
|
- शुक्रवार,२७ जून,पूर्व भारतीय सेनाध्यक्ष फील्ड मार्शल सैम जमशेदजी मानेकशा (चित्रित) का सैनिक अस्पताल में बृहस्पतिवार देर रात निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे।
- बुधवार,२८ मई,काठमांडू नेपाल में संविधान सभा ने शांतिपूर्ण ढंग से 240 वर्ष पुरानी राजशाही को समाप्त कर देश को गणतंत्र घोषित कर दिया।
- मंगलवार,१३ मई,जयपुर १२ मिनट के अंदर हुए ७ शृंखलाबद्ध विस्फोटों में ८० से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई है और १५० से अधिक घायल हुए हैं।
- सोमवार,१२ मई,सिचुआन,दक्षिण-पश्चिमी चीन के प्रांत, में आए रिक्टर 7.8 कि तीव्रता के भूकंप से १३,०४२ मृत व २४,५४९ घायल।
- सोमवार,28 अप्रैल, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) ने प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी9 को 10 उपग्रहों के साथ सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया हैं ।
- मंगलवार,२२ अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया।
|
|
|
क्या आप जानते है?
|
- ...कि वंदना जोशी पानी के ऊपर रंगोली बनाने वाली विश्व की पहली महिला हैं और वह दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली बनाकर गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं।
- ...कि कथाकार प्रेमचंद ने एक फिल्म की कहानी भी लिखी थी। यह फिल्म १९३४ में मजदूर नाम से बनी थी।
- ...कि हिन्दू मापन प्रणाली में श्रीमद्भग्वदगीता के अनुसार "सहस्र-युग अहर-यद ब्रह्मणो विदुः", अर्थात ब्रह्मा का एक दिवस = 1000 महायुग = 4 अरब 32 खरब सौर वर्ष,का होता है।
- ...कि होली केवल एक पर्व ही नहीं संगीत की एक विधा भी है। लोक संगीत के साथ साथ होली को शास्त्रीय या उप-शास्त्रीय संगीत में ध्रुपद, धमार, ठुमरी या चैती के रूप में भी गाया जाता है।
- ...कि मूल रूप से मध्य एशिया का निवासी ज़हीर उद-दिन मुहम्मद (१४ फरवरी १४८३ - २६ दिसम्बर १५३०) जो बाबर के नाम से प्रसिद्ध हुआ, एक मुगल शासक था, जिसने भारत में मुगल वंश की स्थापना की। वह तैमूर लंग का परपोता था और स्वयं को चंगेज खां का वंशज मानता था ।
|
|
|
|
अन्य संस्करणों में
|
हैदराबाद भारत के राज्य आंध्र प्रदेश की राजधानी है। आन्ध्र प्रदेश के तेलन्गाना क्षेत्र मे स्थित इस महानगर की जनसंख्या लगभग ६१ लाख है। भारत के महानगरों में जनसंख्या के आधार पर यह ५वें स्थान पर है। हैदराबाद अपने उन्नत इतिहास, संस्कृति और स्थापत्य के लिए जाना जाता है। यह उत्तर व दक्षिण भारत के स्वाभाविक संगम वाली बहुभाषी सांस्कृतिक का प्रतिनिधित्व भी करता है। हैदराबाद वह स्थान रहा है जहाँ हिन्दू और मुस्लिम शांतिपूर्वक शताब्दियों से साथ साथ रह रहे हैं। यह भारत के सर्वाधिक विकसित नगरों मे से एक है और भारत में सूचना प्रौधोगिकी एवं जैव प्रौद्यौगिकी का केन्द्र बनता जा रहा है। हैदराबाद और सिकंदराबाद हुसैन सागर से विभाजित("टैंक बाँध" से बंधे हुये) जुड़वाँ शहर हैं । संपूर्ण लेख पढ़ें… (अँग्रेज़ी । हिन्दी)
|
|
|
हाल में हुए बदलाव — श्रेणियाँ — सहायता — किसी एक लेख पर जाएं
|