|
|
फ़्रांसिसी भाषा
फ़्रांसिसी भाषा (Français फ़्राँसे) एक विख्यात यूरोपीय भाषा है। ये हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस भाषाओं के अंदर आती है। इसकी उत्पत्ति लैटिन भाषा से हुई है। ये कई देशों की मुख्य- और/या राजभाषा है, जैसे फ़्रांस, स्विट्ज़रलैंड, कनाडा, कई अफ़्रीकी देश, बेल्जियम, आदि। ये रोमन लिपि में कुछ अतिरिक्त चिन्हों के साथ लिखी जाती है। सारे यूरोप में इसे प्यार और उच्च साहित्य की भाषा माना जाता है।
फ़्रांसिसी में कई ऐसी ध्वनियाँ हैं जो अंग्रेज़ी या हिन्दी में नहीं होतीं, और इसलिये इनको देवनागरी लिपि में नहीं लिखा जा सकता।
लिखी हुई फ़्रांसिसी में अगर शब्द के अंत में अगर ये व्यंजन आते हैं : s, t, f, c, q, (r), x, p, n, m, तो साधारणतया इनका उच्चारण नहीं होता। इसलिये अगर स्पेलिंग है français, तो उसका उच्चारण होगा फ़्राँसे, न कि फ़्रान्सेस्। "न" और "म" स्वरों को नासिक्य बना सकते हैं। अन्य व्यंजन जब शब्द के अंत में आते हैं तो ज़्यादातर उनका उच्चारण होता है। पर अगर कोई फ़्रांसिसी के अपने उच्चारण नियमों को अच्छी तरह समझ जाये तो वो मान जायेगा कि इसमें अंग्रेज़ी से बेहतर नियमबद्धता है।
|