उपकरण |
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्रकलाओं के क्षेत्र में शोध और शैक्षिक अनुसंधान तथा प्रसार के केंद्र के रूप में देखे जाने वाले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की स्थापना संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त निकाय के रूप में सन १९८७ में की गई थी। यह केंद्र 'कला' के एक ऐसे व्यापक प्रतिबिंब के रूप में पहचाना जाता है जिसमें पुरातत्त्व से लेकर नृत्य और मानव विज्ञान से लेकर छायाचित्रण तक का, पूरक तथा अनंत दृश्य के रूप में समावेश हो। इस केंद्र की छः कार्यात्मक इकाइयाँ हैं-
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र का एक दक्षिण क्षेत्रीय केंद्र है जिसका मुख्यालय बंगलौर में है। इसकी स्थापना २००१ में हुई थी और इसका मुख्य उद्देश्य दक्षिणी क्षेत्र की कला और सांस्कृतिक विरासत से संबंधित गहन अध्ययन करना है। [संपादित करें] बाह्य सूत्र |